फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में बिजली नहीं आई तो भड़के लोग, आनन-फानन में अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण नगर के लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। रविवार को भी अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा जिससे बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक तक हर 10 मिनट के बाद 2 घंटे के लिए बिजली सप्लाई ठप होती रही।जब देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई तो बिलावर मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रह रहे करीब 70 लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शाम आठ बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई तो लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। हंगाम की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रदर्शनकारी को शांत कराया। सुबह पांच बजे लगा कट रात 9 बजे तक सामान्य नहीं हो पाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वह घरों की तरफ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोविड-19 के चलते उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। प्रशासन की ओर से सुविधाएं भी सही तरीके से नहीं मिल रही है। उमस भरी गर्मी में उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं और वह मानसिक रूप से भी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह देश के अलग-अलग राज्यों से घरों की ओर आ रहे हैं लेकिन क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति बदतर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से बिलावर के सैकड़ों गांवों में बिजली विभाग बिजली सप्लाई करने में विफल साबित हो रहा है। 24 घंटों में से केवल 6 घंटे ही लोगों को बिजली उपलब्ध हो पा रही है। रविवार को इलाके में बिजली कटौती का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें