फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। खड़ी तहसील के महू संपर्क मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वह बकरीद के उपलक्ष्य में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान मोहसिन अहमद सोहिल (20) पुत्र फरीद अहमद सोहिल निवासी चाकनाड़वाह (बनिहाल) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मुजामिल इकबाल (23) पुत्र मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद रफीक (22) पुत्र अब्दुल रशीद और इरफान दराबू (24) पुत्र मोहम्मद युसफ सभी निवासी चाकनाड़वाह (बनिहाल) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनिहाल के चाकनाड़वाह इलाके के चार दोस्त बकरीद के उपलक्ष्य में अपने रिश्तेदारों से मिलने कार से खड़ी तहसील के महू जा रहे थे। इस दौरान कावना इलाके में एक तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो कर 60 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और करीब दो घंटे बाद खाई से शव और तीनों घायलों को निकाल कर उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। पुलिस ने बनिहाल थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें