फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप मामले में मौत की सजा की मांग, फारूक अब्दुल्ला बोले- विशेष सत्र बुलाएं महबूबा

Mon, 16 Apr 2018 04:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर नाबालिग से बलात्कार के मामलों में मौत की सजा का विधेयक पारित करने की मांग की है। श्रीनगर में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए फारूक ने कहा कि कठुआ में बलात्कार पीड़िता उनकी बेटी जैसी है। शुक्र है कि राष्ट्र इस मामले में खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है। आशा करता हूं कि न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में बिल लाएंगे कि अगर नाबालिग से बलात्कार का मामला कहीं पेश आता है तो फांसी का प्रावधान हो। उन्होंने कहा कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार को इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए और बिल को पास करना चाहिए ताकि इस तरह के अपराधों से कड़ाई से निपटा जा सकें। जब सरकार सत्र बुलाएगी और बिल पास होगा तो भविष्य में इस तरह के अपराध नहीं हो पाएंगे। 

महबूबा सरकार बचाने को भाजपा मंत्रियों का इस्तीफा
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद तारिक हमीद करा ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने बड़ी चतुराई से सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा के दो मंत्रियों का इस्तीफा कराया। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर में आरएसएस के परिवार से संबंधित भाजपा के साथ सरकार बनाकर जो कदम उठाया है उसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती। पीडीपी के एक मंत्री ने बयान दिया था कि पीडीपी भाजपा दोनों अपराध में भागीदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें