उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि रसाना कांड पर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्रुवीकरण का षडयंत्र रचा गया है। इस मामले को सांप्रदायिक रूप देना गलत है। बच्ची को इंसाफ जरूर मिलना चाहिए लेकिन यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई निर्दोष न फं सने पाए।
पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चूंकि यह मामला अदालत में है। अदालत का जो भी फैसला होगा उसके अनुरूप सरकार कार्रवाई करेगी। यह घटना काफ ी निंदनीय है। फ ास्ट ट्रैक पर मामले की सुनवाई के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो मंत्रियों ने नैतिक आधार पर इस्तीफे दिए।
यह संदेश देने की कोशिश की गई कि आरोपियों को बचाना नहीं चाहते। पार्टी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि दोनों मंत्री वहां उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि रसाना मामले को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के एजेंट की ओर से आंदोलन शुरू किया गया।
कैंडल मार्च निकाल गए। इस मामले को लेकर पूरी दुनिया में रोष है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। मामला अदालत में चल रहा है। यदि किसी को जांच पर आपत्ति हो तो वह कोर्ट जा सकता है। कुलगाम की एक लड़की की ओर से पीडीपी एमएलए पर यौन शोषण के आरोप लगाए जाने संबंधी प्रश्न के जवाब में कहा कि वह इस मामले की तहकीकात करेंगे।