फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कठुआ कांड में हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर षडयंत्र- डिप्टी सीएम निर्मल सिंह

Fri, 20 Apr 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
nirmal singh - फोटो : file photo
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि रसाना कांड पर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्रुवीकरण का षडयंत्र रचा गया है। इस मामले को सांप्रदायिक रूप देना गलत है। बच्ची को इंसाफ  जरूर मिलना चाहिए लेकिन यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई निर्दोष न फं सने पाए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चूंकि यह मामला अदालत में है। अदालत का जो भी फैसला होगा उसके अनुरूप सरकार कार्रवाई करेगी। यह घटना काफ ी निंदनीय है। फ ास्ट ट्रैक पर मामले की सुनवाई के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो मंत्रियों ने नैतिक आधार पर इस्तीफे दिए।

यह संदेश देने की कोशिश की गई कि आरोपियों को बचाना नहीं चाहते। पार्टी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि दोनों मंत्री वहां उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि रसाना मामले को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के एजेंट की ओर से आंदोलन शुरू किया गया।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकाल गए। इस मामले को लेकर पूरी दुनिया में रोष है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। मामला अदालत में चल रहा है। यदि किसी को जांच पर आपत्ति हो तो वह कोर्ट जा सकता है। कुलगाम की एक लड़की की ओर से पीडीपी एमएलए पर यौन शोषण के आरोप लगाए जाने संबंधी प्रश्न के जवाब में कहा कि वह इस मामले की तहकीकात करेंगे। 

 
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : AMAR UJALA
घाटी में शांति प्रक्रिया में बाधक बनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा
डिप्टी सीएम ने कहा कि घाटी में शांति प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत केंद्रीय वार्ताकार काम कर रहे हैं। जो भी शांति प्रक्रिया में बाधक बनेगा उससे सख्ती से निबटा जाएगा। घाटी में युवाओं के तेजी से आतंकी संगठन में शामिल होने पर कहा कि इसके पीछे आतंकी संगठन तथा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का हाथ है। युवाओं को बरगलाकर हिंसा में झोंका जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस पर काफी हद तक काबू पाने में सफल रही हैं। 

जस्टिस लोया मामले में कांग्रेस का षडयंत्र हुआ उजागर
जस्टिस लोया के मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस का षडयंत्र उजागर हो गया है। कांग्रेस ने पिछले 70 साल से देश पर राज किया। आज देश की जो भी हालत है उसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।

वह अक्सर आपस में लोगों को लड़ाकर भाईचारा तथा सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का प्रयास करती रही है। ऐसे विभाजनकारी तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। खासकर जम्मू कश्मीर में। रियासत के लोग इस प्रकार के दुष्प्रचार से बचें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें