फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांडः सांझीराम की बेटी ने कहा- CBI जांच की मांग पर सरकार बनी बहरी

Sat, 05 May 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
sanjhiram daughter - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रसाना कांड में आरोपी बनाए गए सांझीराम की बेटी मधु शर्मा का गुस्सा शनिवार को एक बार फिर देखने को मिला। कूटा में हुए प्रदर्शन में शामिल मधु शर्मा ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के किसी भी नेता या मंत्री में हिम्मत नहीं है कि वह हमसे बात कर सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतने दिनों से महिलाएं रसाना कांड की सीबीआई से जांच करवाने की मांग पर क्रमिक आमरण अनशन कर रही हैं, लेकिन सरकार बहरी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए कहीं भी सरकार नाम की कोई चीज नहीं नजर आती है।

मोदी सरकार भी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि इतने दिनों से यहां पर संघर्ष कर रहीं महिलाएं किसी की बेटियां नहीं हैं क्या? क्या हमारी आवाज को इसी तरह दबाया जाएगा? हमारे लिए किसी ने कुछ नहीं किया, लेकिन फिर भी भरोसा है कि भगवान इंसाफ जरूर करेगा।
विज्ञापन


वह हमारा भी इंसाफ करेगा और इनका हिसाब भी करेगा। उधर, हिंदू एकता मंच के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कूटा में जो हुआ वह लोगों का आक्रोश है। अगर जनता के नुमाइंदे उनकी बात नहीं सुनेंगे तो उन्हें इनका गुस्सा सहना पड़ेगा। सीबीआई जांच की मांग को लेकर चल रहा अनशन को 36 दिन हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने इतने दिन गुजरने के बावजूद भी लोगों की बात सुनना तक जरूरी नहीं समझा।

उसी का नतीजा है कि अब लोगों में गुस्सा इतना बढ़ गया है जो सरकार में शामिल हर नेता पर फूट रहा है। लोगों के गुस्से को देखते हुए सरकार को चाहिए कि इनकी मांग पूरी करे अन्यथा हालात और खराब हो सकते हैं।

बच्ची की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग पूरी तरह से जायज है। इसकी मांग कर रहे लोगों के साथ हिंदू एकता मंच बराबर खड़ा है। जांच सीबीआई को सौंपे जाने तक पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
 
विज्ञापन

हम सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार: हिंदू एकता मंच 

रसाना में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर कूटा में शनिवार को 36वें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। इस दौरान हिंदू एकता मंच ने एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह उसके साथ दो-दो हाथ करने को तैयार है।

शनिवार को आमरण अनशन कर रहे धर्मपाल व बिशनदास ने कहा कि हम अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे, जब तक जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती, यह जंग जारी रहेगी। कई मंत्रियों का अधिकारियों को काले झंडे दिखाकर अनशनकारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

इसके बाद फिर अनशन स्थल पर आकर बैठ गए।इनके समर्थन में बैठे हिंदू एकता मंच के नेता राज खजूरिया, योगेश सिंह, कांत कुमार, भागमल खजूरिया ने कहा कि हम सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। सरकार अपनी ताकत से हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम ऐसी आवाज बुलंद करेंगे जो उसके कानों को चीरते हुए निकलेगी।

सीबीआई जांच की मांग सच्चाई की लड़ाई है, जो पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी। सीबीआई जांच के अलावा हमारी कोई ओर मांग नहीं है। सरकार के प्रति लोगों में कितना गुस्सा है अभी इसका एक छोटा सा नमूना दिखा गया है। मांग नहीं मानी गई तो और बड़ा कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें