कठुआ में वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
पंजाब में शनिवार को होने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है। इसके चलते रियासत के बार्डर जिले कठुआ को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पंजाब से जुड़ने वाले सभी लिंक मार्गों को सील कर दिया गया है। नाकेबंदी करते हुए शराब, नकदी आदि ले जाने और ले आने पर भी पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। मतदान के मद्देनजर नगरी, लखनपुर आदि पंजाब से सटे इलाकों में शराब की दुकानें शुक्रवार दोपहर बाद बंद करवा दी गईं।
शनिवार शाम पंजाब में मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रतिबंधित पदार्थों को पंजाब में ले जाने पर रोक को सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के सभी नाके अलर्ट पर हैं।