दोमाना। कलियुग में प्रभु मिलन के लिए शिव महापुराण कथा ही एकमात्र मार्ग है। प्रभु भक्ति ही जीवन का परम लक्ष्य है, जिससे मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। यह ज्ञान कथावाचक पीठाधीश्वर बाल संत साहिल महाराज ने दिया।
मढ़ के चौहाना चक गांव में श्रीमद्भागवत महा पुराण कथा जारी है। पांचवें दिन बुधवार को कथावाचक बाल संत साहिल महाराज ने भक्तो को प्रभु चरणों से जोड़ा। उन्होंने भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति का रास्ता संगत को दिया। कथा में काफी संख्या में संगत मौजूद रही। कथावाचक ने भक्तों को कोविद नियमों का पालन और मास्क पहन कर ही कथा में आने का आग्रह किया। कथा संयोजक जोगिंदर कुमार, बालक राम और गिरधारी लाल ने बताया कि कथा 21 जनवरी तक चलेगी। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव विकास चौधरी, नगर परिषद घो मन्हासा के चैयरमैन जितेंद्र सिंह, कृष्ण लाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिला ग्रामीण दीपक पांडेय, पुरुषोतम शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व नायब सरपंच प्रदीप चौहान, पंच शाम लाल, पंच रवि कुमार, राकेश कुमार, भूषण कुमार, जिंदर मौटन, रमेश चौहान, मंगल सिंह और पुरुषोत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे।