फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठी एक और शिक्षिका की हालत बिगड़ी

Thu, 10 Mar 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • शिक्षिकाओं ने 24वें दिन भी प्रदर्शनी मैदान में अपना संघर्ष जारी रखा।
  • भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही माईमूना खान की भी हालत खराब है।
विज्ञापन
24 दिन से भूख हड़ताल पर हैं केजीबीवी शिक्षिकाएं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थायी बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) शिक्षिकाओं ने 24वें दिन भी प्रदर्शनी मैदान में अपना संघर्ष जारी रखा हुआ है। वीरवार को एक शिक्षिका की हालत बिगड़ गई, जिसको उपचार के लिए जीएमसी ले जाया गया। भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही माईमूना खान की भी हालत खराब है।
विज्ञापन


 केजीबीवी इंप्लाइज एसोसिएशन की राज्य प्रधान माईमूना खान के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने वीरवार को भी अपना रोष प्रकट किया। माईमूना और अन्य शिक्षिकाओं ने बताया कि आज तक किसी सरकारी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। 

शिक्षा विभाग उनको अनदेखा कर रहा है। वहीं जब वह अपनी बात को राजभवन तक पहुंच कर राज्यपाल के सामने रखने का प्रयास करती हैं तो पुलिस की धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है। अगर एक बार उनको राज्यपाल के पास जाने दिया जाए तो उम्मीद है कि राज्यपाल उनकी मांग को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें