सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- फोटो : file photo
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खाग इलाके में सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बडगाम में सुरक्षाबलों को आतंकी मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इस सर्च ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व सप्ताह भी कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।