इराक में आतंक बरपाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस में कश्मीरी युवाओं के भर्ती होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों को किसी भी स्तर पर पुष्ट नहीं किया जा सका है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर से कोई युवा सीरिया और इराक में आईएसआईएस में शामिल होने नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में रहने वाले एक कश्मीरी युवक के बारे में खबर मिली है कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए इराक गया है।
कौन है ये युवक ?
25 साल के इस युवक का नाम आदिल नामक है। आदिल के पिता कश्मीर के एक बड़े व्यापारी हैं। उसने बीबीए की डिग्री कश्मीर में हासिल की।
बीबीए की पढ़ाई के दौरान वह इस्लाम की कट्टरंपथी विचारधारा के समर्थकों के प्रभाव में आया।
आदिल अपनी आगे की पढ़ाई के लिए यानि एमबीए करने के लिए आस्ट्रेलिया चला गया था। आदिल के परजिनों के मुताबिक वह पिछले साल जून में कश्मीर आया था।
प्रधानमंत्री के समक्ष दोबारा उठाएंगे मुद्दा
उमर ने कहा कि उनकी हमेशा से यही कोशिश रही है कि आम जनता ऐसी नापाक हरकतों के कारण प्रभावित न हो और आगे भी यही प्रयास रहेगा।
उमर ने आश्वासन दिया गया कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष दोबारा उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह कारगिल और लेह का दौरा कर रहे हैं, जिसके दौरान वह उनके साथ विशेष तौर पर पाकिस्तान द्वारा समय-समय पर की जा रही नापाक हरकतों की चर्चा करेंगे।