फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से भी उठी अभिनंदन की रिहाई की मांग, इमरान खान के फैसले का लोगों ने किया स्वागत

Fri, 01 Mar 2019 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वतन वापस लौटेंगे अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर के साथ-साथ कश्मीर की जनता ने इंसानियत के तहत पाकिस्तान सरकार से विंग कमांडर अभिनंदन को सुरक्षित लौटाने की गुहार लगाई। इमरान खान द्वारा अभिनंदन को छोड़े जाने की घोषणा का कश्मीर के लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर कई लोग ऐसी अपील करते दिखे। एक फेसबुक यूजर यासिर वानी ने लिखा, कश्मीर की जनता इमरान खान से अपील करती है कि अभिनंदन को गुडविल जेसचर के तौर पर रिहा कर दिया जाए ताकि दोनों देशों के बीच की शत्रुता खत्म हो सके। 

एक अन्य फेसबुक यूजर मोहम्मद एजाज डार ने लिखा, उसे जल्द रिहा कर देना चाहिए। इस्लाम हमें यही सिखाता है। वहीं हिलाल तुर्की ने लिखा, पाकिस्तान द्वारा भारतीय पायलट को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ रिहा कर देना चाहिए।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए युद्ध के माहौल के चलते बुधवार को पाकिस्तान पर हमला करने गए भारतीय वायु सेना के 7 मिग-21 में से 6 तो सुरक्षित लौट आए, लेकिन एक मिग-21 जिसे विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे, दुर्घटनाग्रस्त होकर पीओके में जा गिरा और विंग कमांडर को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया। 

इस बीच जहां एक ओर दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल बना हुआ था लेकिन देश भर के लोग विंग कमांडर की रिहाई की मांग भी करते दिखे। ऐसा ही जज्बा कश्मीर के लोगों में भी देखा गया। उनके द्वारा भी पाकिस्तान से इंसानियत के तौर पर विंग कमांडर की रिहाई की मांग रखी गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई कि विंग कमांडर को वापस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें