फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षीर भवानी के लिए 25 को जाएंगे कश्मीरी पंडित

Sun, 10 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध क्षीर भवानी यात्रा नजदीक आने के साथ ही कश्मीरी पंडितों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। कश्मीरी पंडित तैयारियों को लेकर योजना बनाने के साथ ही रजिस्ट्रेशन करवाएंगे और 25 मई को सभी परिवार के साथ रवाना हो जाएंगे। कश्मीरी पंडित इस बार की यात्रा में सरकार से सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि सेटेलाइट टाउन को लेकर कश्मीर में हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष क्षीर भवानी यात्रा के लिए हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडित कश्मीर रवाना होते हैं। इस यात्रा के लिए प्रशासन की तरफ से कश्मीरी पंडितों की हरसंभव सहायता की जाती है। इस यात्रा के लिए कश्मीरी पंडित कई दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं। अशोक कौल, प्यारे लाल टाकू, अंकुश टाकू और अन्य कई कश्मीरी पंडितों ने बताया कि क्षीर भवानी की यात्रा कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत ज्यादा मान्यता रखती है।

इस यात्रा में कश्मीरी पंडित परिवार के साथ रवाना होते हैं और दूध और फूल का प्रसाद चढ़ाकर मन की मुराद को पूरा करते हैं। पूजा का आधा सामान अपने साथ लेकर जाते हैं तो कुछ क्षीर भवानी के दरबार में ही खरीदा जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा के लिए कश्मीरी पंडित 25 मई को जम्मू और अन्य स्थानों से रवाना होंगे। 26 मई को क्षीर भवानी के दरबार में पूजन करना है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से सेटेलाइट टाउन को लेकर कश्मीर में अलगाववादी लगातार कश्मीरी पंडितों का विरोध कर रहे हैं। उनको लगता है कि अलगाववादी इस बार यात्रा को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें