जगती में आयोजित कश्मीरी पंडितों का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
जगती टाउनशिप में कश्मीरी पंडित उत्सव में शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्टॉलों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने लोक नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शुक्रवार को उत्सव के अंतिम दिन करीब तीन हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
सेवा भारती फाउंडेशन जगती की प्रभारी अंजलि ने बताया कि फाउंडेशन में 14 स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इनमें कश्मीरी कढ़ाई, आरी कढ़ाई, साबुन, मसाले आदि तैयार करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में बाल संस्कार केंद्र भी खोला गया। इसमें बच्चों को संगीत, नृत्य और व्यायाम आदि के बारे में बताया गया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए कहां पर कितने है मरीज
राकेश भट्ट ने कहा कि यह उत्सव कश्मीरी पंडित फूड कल्चर एवं क्राफ्ट का उत्सव है। इसके माध्यम से समुदाय के लोगों को उनकी संस्कृति से जोड़ा जा रहा है। साथ ही समुदाय की विरासत को भी संजोए रखा है। भट्ट ने कहा कि उत्सव में मत्स्य पालन, कृषि, बागवानी और अन्य विभागों ने भी स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारियां मुहैया करवाईं।