फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के शानदार नजारों को तैयार कश्मीर, जमने लगी डल झील

Sat, 10 Dec 2016 06:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में बर्फबारी के आसार - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शुष्क सर्दी की चपेट में चल रही रियासत में अगले 24 घंटों में पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को कश्मीर व जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश अथवा बर्फबारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन



रियासत में लेह सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस व कोकरनाग में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं, शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील पर भी ठंड के कारण बर्फ की परतें जमने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें