फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पुलवामा में कासो के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव, श्रीनगर में भी 10 घंटे तक चला तलाशी अभियान

Sun, 24 Nov 2019 08:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने रविवार को श्रीनगर के आठ गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। दस घंटे से भी अधिक समय तक चले अभियान में घर-घर की तलाशी ली गई। इस बीच पुलवामा में तलाशी एवं घेरेबंदी (कासो) के दौरान युवाओं ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर भारी पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। 
विज्ञापन


श्रीनगर के बाहरी इलाके संगम तथा आसपास के इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने घेराबंदी की। यह घेराबंदी आसपास के आठ गांवों में रही। गांवों के सभी इंट्री व एक्जिट प्वाइंट को सील कर दिया गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाशी ली। शाम पांच बजे तक लगभग 10 घंटे चले अभियान में हालांकि कोई संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद अभियान रोक दिया गया। 

इस बीच पुलवामा जिले के करीमाबाद में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना पर सुरक्षा बलों ने नाका लगा रखा था। वहां से गुजरने वालों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। शुरू में तो सुरक्षा बलों ने संयम बरता लेकिन जब पत्थरबाजी नहीं रुकी तो उन्होंने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। काफी देर तक युवाओं व सुरक्षा बलों में झड़पें चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की पलांवाला सेक्टर में फिर गोलाबारी

एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में रविवार की दोपहर बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

गोलाबारी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रुक-रुक कर होती रही। सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमावर्ती गांव के लोगों में गोलाबारी से दहशत बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना हर रोज दिन तथा रात को किसी भी समय पर गोलाबारी शुरू कर देती है। ऐसे में सीमावर्ती लोगों के लिए घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों में भय रहता है कि पता नहीं पाकिस्तानी सेना कब गोलाबारी शुरू कर दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें