कश्मीर घाटी में मंगलवार को भी तनाव का माहौल बरकरार है। कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा बंद के आवाहन के बाद मंगलवार को भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में तनाव के माहौल के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में श्रीनगर शहर के कई इलाकों में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बड़गाम और गांदरबल जिलों में सुरक्षा के लिहाज से विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
कश्मीर में तनाव के मद्देनजर अफवाह न फैलने और सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट सेवाओं को मंगलवार को भी स्थगित ही रखा गया है। इसके साथ ही बनिहाल और बारामुला के बीच संचालित होने वाली रेल सेवाओं को भी बंद रखा गया है।