फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में भारी बर्फबारी के साथ बारिश, श्रीनगर की सड़कें पानी से लबालब

Wed, 20 Mar 2019 05:28 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

श्रीनगर शहर सहित कश्मीर में बुधवार को भारी बर्फबारी और बारिश का ताजा दौर देखने को मिला। घाटी में हाल के कुछ वर्षों में मार्च महीने में बर्फबारी की यह पहली घटना सामने आई है। रातभर बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में जल भराव हो गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रात के दौरान शुरू हुआ और बुधवार की दोपहर तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में भी करीब दो घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जबकि शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

प्रशासन ने शहर की सड़कों पर विशेष रूप से लाल चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमा अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए मोबाइल पंपों का इस्तेमाल किया। वहीं बारिश और बर्फबारी के कारण पारा भी गिर गया है, जिससे घाटी में ठिठुरन बढ़ गई है। घाटी में अगले छह दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें