फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालटाल में सैन्य अफसर ने एसआई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बालटाल में एक के बाद एक विवाद हो रहे हैं। ताजा मामला है आर्मी वालों द्वारा एक पुलिसकर्मी की पिटाई का। आधार शिवार पर तैनात पुलिसकर्मी की आर्मी के जवानों और अधिकारियों ने मिलकर पिटाई की।
विज्ञापन

 
पुलिस वाले का दोष केवल इतना था कि उसने सिविल ड्रेस पहले हुए एक सेना के अधिकारी से आईकार्ड मांगा था।

सेना और पुलिस में तनाव

हुआ यूं क‌ि, पुलिसकर्मी बालटाल स्थित आधार शिविर के गेट पर तैनात था। जब सादी वर्दी में सेना का अधिकारी शिविर में दाखिल होने लगा तो पुलिस कर्मी ने उससे आईकार्ड द‌िखाने को कहा।

गुस्साए सैन्य अफसर ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस अधिकारी की पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस और सेना के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

मामले को लेकर दोनों तरफ से आला अधिकारियों ने वार्ता के बाद व‌िवाद को सुझाने का दावा क‌िया है। शाम को सेना की तरफ से इस बाबत प्रेस नोट जारी कर व‌िवाद सुलझाने का दावा किया गया।

बिना पास के जाने की इजाजत नहीं

दरअसल, बालटाल इलाके से किसी को भी बिना पास के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस अधिकारी ने सैन्य अफसर को कहा कि उसे अपने सीनियर अफसरों को इसकी जानकारी देनी होगी लेकिन सैन्य अधिकारी को यह बात बुरी लग गई।

हालांकि विवाद के बाद सैन्य अफसरों को उस रास्ते से जाने की इजाजत दे दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने भी अपनी ड्यूटी वहीं शुरू कर दी।
विज्ञापन

साथियों के साथ वापिस लौटा था सैन्य अफसर

पुलिस अधिकारी के अनुसार कुछ देर बाद सैन्य अफसर अन्य सैनिकों के साथ लौटे और उस पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार उसे बुरी तरह पीटा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि श्रीनगर स्थित सैन्य प्रवक्ता ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों की वे जांच करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें