फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir News कुपवाड़ा में दर्दनाक हादसाः नाले में गिरी कार, लड़की की मौत, चार घायल

Mon, 01 Feb 2021 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कुपवाड़ा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार सुबह उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक निजी वाहन सड़क से फिसलकर नाले में जा गिरा। इस हादसे में 19 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के बाद हुई फिसलन के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे कार नाले में जा गिरी। हादसे में पांच व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः Budget 2021: लद्दाख के लिए खुला पिटारा, जानिए जम्मू-कश्मीर के लिए क्या है खास
विज्ञापन


इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने भी इस सड़क दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि एक वाहन क्रालपोरा में पुल से नाले में गिर गया। हादसे में एक लड़की की जान गई है। जिसकी पहचान रशीनपोरा के मोहम्मद इकबाल भट की बेटी उस्मा इकबाल के रूप में की है। जबकि घायलों की पहचान मोहम्मद मकबूल भट, बशीर अहमद बेग, आसिफ अहमद भट, जबेना बेगम के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः महबूबा ने अलापा पाकिस्तान का राग, किसान आंदोलन पर बोलीं- कुछ गुंडों को लाल किले तक पहुंचाकर...    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें