फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला, तीन आतंकी ढेर

Thu, 06 Oct 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
LIVE: हमले के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लगातार नापाक हरकतें जारी हैं। खबर हैं कि जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित राष्ट्रीय राइफल्स कैम्प पर गोलीबारी हुई है। हालांकि सुरक्षा बल भी मुंहतोड़ जबाव दे रहे हैं। सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक सेना को मौके से 3 एके-47 राइफल भी बरामद हुए हैं । इसके अलावा भारी मात्रा में पाकिस्तान में बने असलहे, जीपीएस और दवाएं भी मिली हैं । 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के लंगेट स्थित आर्मी कैम्प पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है। दोनों पक्षों के बीच करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई। गोलीबारी जैसे ही रुकी सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद सुबह 6 बजे से आतंकियों की ओर से फिर गोलीबारी हुई है । इस फायरिंग का सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया है । 

आपको बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार नापाक हरकतें जारी हैं। पिछले कई दिनों से घाटी में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आतंकियों ने बारामूला के 46 राष्ट्रीय राइफल कैंप पर हमला किया था

File Photo
बुधवार रात को भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने जवाब दिया। इससे पहले आतंकियों ने बीएसएफ के कैम्प पर हमला किया था जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। 

18 सितंबर को उड़ी स्थित आर्मी कैम्प पर हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। सेना की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए थे। उड़ी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है।

आपको बता दें कि हंदवाड़ा का ये 30 राष्ट्रीय राइफल का कैंप बारामूला के राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप के पास ही मौजूद है। तीन दिन पहले आतंकियों ने बारामूला के 46 राष्ट्रीय राइफल कैंप पर हमला किया था। इस हमले के बाद भी आतंकी फरार होने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

सेना की वर्दी में आए हैं आतंकी

भारतीय सेना - फोटो : File Photo
आपरेशन के दौरान सेना को मौके से 3 एके-47 राइफल मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आतंकी पूरी तैयारी से किसी बड़े हमले की साजिश में यहां आए थे । प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमले के लिए आए इन आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी है । 

भारतीय सेना लगातार इन आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रही है । हालांकि अब तक इस हमले में सेना के जवानों की ओर से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है । पिछले दिनों बारामुला में भी राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें