फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पटरी पर लौट रहा जनजीवन, डल झील किनारे सब्जी की खेती करने वाले रोजाना के काम में जुटे

Sun, 18 Aug 2019 12:20 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डल झील श्रीनगर कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद घाटी में लगाई गई पाबंदियों से कश्मीर की सड़कों पर लगभग सन्नाटे की स्थिति थी, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से हालात तेजी से सुधर रहे हैं। शनिवार को तो काफी संख्या में लोग सड़कों पर निकले। 
विज्ञापन


अनंतनाग के लाल चौक पर तो सुबह के वक्त जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। डल झील के किनारे सब्जी की खेती करने वाले तथा सब्जियों की दुकान लगाने वाले काम में जुट गए। सड़कों पर रेहड़ियां भी लगीं। लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी करते देखे गए। 

अनंतनाग के लाल चौक से अस्पताल तक जाम की स्थिति रही। बिजबिहाड़ा, मट्टन, संगम के साथ ही कुलगाम, शोपियां, पुलवामा में भी स्थिति सामान्य है। बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु है। अस्पतालों में भी सुचारु कामकाज हो रहा है। 
विज्ञापन


रोजाना काफी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। अनंतनाग में दुकान चलाने वाले कुलगाम के जावेद अहमद युसूफ, अनंतनाग के इश्तियाक अहमद व फैय्याज अहमद का कहना है कि जल्द से जल्द हालात सामान्य हो ताकि उनका काम पटरी पर लौट सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें