फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः सीमा पार कर आतंकी बनने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 26 Feb 2021 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीमा पार कर आतंकी बनने जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक पेशे से मैकेनिक हैं। तीनों से पूछताछ जा रही है। तीनों के परिजनों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियारों की ट्रेनिंग के लिए नियंत्रण रेखा पार करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर तीनों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारी ने कहा कि तीनों पाकिस्तान में एक आतंकवादी कमांडर के संपर्क में थे। जोकि कुपवाड़ा से एलओसी पार करने की कोशिश में थे।

यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी पहचान मोहम्मद रमीज राथर (पेशे से मैकेनिक), जावेद अहमद राथर और एजाज अहमद सोफी (पेशे से मैकेनिक) के रूप में हुई है। ये सभी कुपवाड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच व पूछताछ जारी है। जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें