फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो कश्मीर-जम्मू को लोक सेवा सम्मान

Thu, 13 Nov 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
साल का प्रतिष्ठित लोक सेवा प्रसारक सम्मान रेडियो कश्मीर-जम्मू को हासिल हुआ है। यह अवार्ड जीवन रेखा नामक कार्यक्रम के प्रसारण के  लिए रेडियो कश्मीर जम्मू को दिया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से बने हालात का जीवंत प्रसारण था।
विज्ञापन

 
बचाव राहत कार्य को भी रेडियो कश्मीर-जम्मू ने बेहतर तरीके से प्रसारित किया। इससे दूर दराज के रेडियो श्रोता जम्मू-कश्मीर की बाढ़ और बने हालात की स्थिति से अच्छी तरह परिचित हुए थे। यह प्रतिष्ठित अवार्ड 12 नवंबर 2001 को स्थापित किया गया था, क्योंकि 12 नवंबर 1947 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नई दिल्ली के आल इंडिया रेडियो स्टेशन में प्रसारण के लिए पहुंचे थे।

इसी संदर्भ में रेडियो व दूरदर्शन पर प्रसारित सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों का आकलन किया जाता है। उसे गांधीयन फिलॉस्फी पब्लिक सर्विस प्रोग्राम अवार्ड से नवाजा जाता है।जीवन रेखा नामक कार्यक्रम के निर्माण में कार्यकारी अधिकारी संजीव शर्मा की भूमिका रही, जबकि इस कार्यक्रम का लेखन कार्य नीतिश अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन


वहीं, अंजना बडयाल, सुमित शर्मा व राजेश गुप्ता का सहयोग रहा। दिल्ली में देश के सभी कार्यक्रमों के  आकलन के बाद लोक प्रसारक सम्मान रेडियो कश्मीर-जम्मू को हासिल हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें