चैंपिंयस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर हिंसक झड़पें हुईं। सुरक्षा बलों पर पथराव के साथ ही पटाखे फेंके गए। उपद्रव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी उपद्रव नहीं थमा तो पैलेट गन चलाए गए।
इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पाकिस्तान की जीत की ओर बढ़ने के साथ ही घाटी में जश्न का माहौल शुरू हो गया। पटाखे छोड़े जाने लगे।
भारतीय बल्लेबाजों के विकेट गिरने के साथ ही पटाखे छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रीनगर के सैकिदफर चौक में सीआरपीएफ कैंप तथा पुलिस थाने के भीतर युवाओं ने पटाखे फेंक दिए। फतेहकदल में भी सुरक्षा बलों पर पटाखे दागे गए।