फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के हालातों में फिर जल उठा कश्मीर, सोमवार को कई जगह हुए हिंसक प्रदर्शन

Mon, 22 May 2017 08:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सोमवार को भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए गए। इस दौरान छात्रों द्वारा पत्थरबाजी की गई जिसके जवाब में सुरक्षाबलों को आँसू गैस के गोले भी दागने पड़े। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जि़ले के पट्टन इलाके के पलहालन हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा एक प्रदर्शन रैली निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाते हुए जूलूस निकालने की कोशिश की। इस जूलूस को पुलिस ने रोका तो शामिल लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। इस दौरान बेकाबू होते हालातों को देखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इन प्रदर्शनों के बाद इस पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

वहीं श्रीनगर में भी एमपी हायर सेकंड्री स्कूल और गांधी कॉलेज के छात्रों द्वारा भी प्रदर्शन किए गए। इन प्रदर्शनों के दौरान भी छात्रों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनों में शामिल हो रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें