फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, पुलवामा समेत कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन

Fri, 26 May 2017 12:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मंगलवार को एक बार फिर से छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया। छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच कई जगह पर हिंसक भिड़ंत हुई। छात्रों को भगाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन


पुलवामा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने मेन चौक में धरना प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे थे कि जो छात्र पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हैं, उन्हें रिहा किया जाए। जैसे ही पुलिस द्वारा उन्हें वहां से उठाने की कोशिश की गई तो वह पत्थरबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी को रोक पिटाई कर दी। वह जिस बाइक से जा रहा था, उसे आग के हवाले कर दिया।

श्रीनगर के बेमिना डिग्री कालेज के छात्रों ने भी जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आजादी के हक में और देश विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान कई छात्र पत्थरबाजी पर उतार आए और पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। गौरतलब है कि छात्र प्रदर्शन के चलते पुलवामा और बेमिना में काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें