फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव से ली राज्य के हालातों की जानकारी

Thu, 25 May 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo
विज्ञापन
राज्य के मुख्य सचिव बी बी व्यास ने बुधवार को नई दिल्ली में पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें राज्य के हालात के हालात कानून एवं व्यवस्था व प्रशासन से संबंधित विषयों बारे जानकारी दी। व्यास ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि अगले माह से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा सुरक्षा प्रबंधों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। डा. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर एलओसी पर पाक की गोलाबारी के चलते सीमांत इलाकों की स्थिति व लोगों के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी मुख्य सचिव से ली। उन्होंने सीमांत लोगों की सुरक्षा के अलावा उन्हें सभी बुनियादी सेवाएं मुहैया करवाने पर भी जोर दिया। व्यास ने बताया कि मंडल प्रशासन जम्मू दिन प्रति दिन आधार पर स्थिति पर नजर रखें हुए है।

डा. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में शांति बहाली चाहती है और ऐसे लोगों पर नियंत्रण चाहती हैं जो हालात को ठीक नहीं होने देना चाहते और युवाओं को भटकाने का काम करते है। उन्होंने कहा कश्मीर का युवा भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है। व्यास ने इस अवसर पर मंत्री को बताया कि मुख्य सचिव बनने के बाद उनकी कोशिश रही हैं कि प्रशासन को लोगों के ज्यादा करीब ले जाया जाएं। इससे पूर्व व्यास ने केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से मुलाकात की और आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा संबंधित विषयों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें