कश्मीर में बडगाम जिला अस्पताल बडगाम के वरिष्ठ डॉक्टर जरका अमीन ने कहा कि पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को कोविड बीमारी का अधिक खतरा होता है। इसलिए, उन्हें कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है। डॉक्टर जरका ने आग्रह किया कि ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए और टीकाकरण अभियान में भाग लेना चाहिए।