फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच करवाचौथ के लिए सजे जम्मू के बाजार

विज्ञापन
karwa chouth
विज्ञापन
जम्मू। शहर में करवाचौथ को लेकर प्रमुख बाजारों में इन दिनों काफी रौनक है। महिलाएं मोती बाजार, हरि मार्केट, गांधी नगर, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, पटेल बाजार, नई बस्ती आदि बाजारों की दुकानों में करवाचौथ के सामान की खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े और मनियारी की दुकानों में नजर आ रही है। करवाचौथ के साथ-साथ वैवाहिक सीजन चल रहा है जिसकी वजह से भी बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

आगामी 4 नवंबर को करवाचौथ है। इसके लिए महिलाएं कपड़े, सूट, चूड़ियां अभी से खरीद रही हैं। महिलाओं का कहना है कि करवाचौथ के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपड़े, गहने और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की है। त्योहारी सीजन के चलते दुकानों में खरीदारों को भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि इस साल कोरोना के चलते बाजारों में नया सामान आने में थोड़ा समय ज्यादा लग रहा है पर करवाचौथ के त्योहार पर कोरोना का असर ज्यादा नहीं पड़ा है।
करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही काफी तेजी से बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के बाद अब के त्योहारों में कारोबार कुछ हद तक पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। करवाचौथ के साथ-साथ जिनके घरों में शादियां हैं वह भी लगातार शॉपिंग के लिए बाजार में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेहंदी के कारोबार पर पड़ा कोरोना का असर
हर साल करवाचौथ के त्योहार पर बाहर के राज्यों खासतौर पर राजस्थान से मेहंदी लगाने के लिए जम्मू आते थे। इस साल कोरोना के कारण मेहंदी वालों के व्यापार पर भी असर पड़ा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में इस समय किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें भी रद्द हैं और बाहर से आने वाली बस की सुविधा भी ठप है, ऐसे में बाहर से कारीगर आना भी चाहें तो उनके पास कोई विकल्प ही नहीं है।

karwa chouth

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें