फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का असर: बर्फबारी के चलते श्रीनगर व जम्मू से कटा कारगिल, वायुसेना ने शुरू की कोरिअर सेवा

Wed, 18 Jan 2023 07:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

कारगिल के स्थानीय नागरिक इसकी वजह से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों के लिए अब वायुसेना ने कोरिअर सेवा शुरू की है। जब तक रास्ता नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
Srinagar Kargil Leh Highway - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी के चलते कारगिल का श्रीनगर और जम्मू से संपर्क टूट गया है। कारगिल के स्थानीय नागरिक इसकी वजह से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों के लिए अब वायुसेना ने कोरिअर सेवा शुरू की है। जब तक रास्ता नहीं खुलेगा। तब तक वायुसेना लोगों को कारगिल से श्रीनगर और जम्मू पहुंचाएगी। हर सोमवार और बुधवार श्रीनगर से कारगिल के लिए वायुसेना लोगों को एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


कारगिल और जम्मू के बीच यह सेवा हर मंगलवार और वीरवार को मिलेगी। हाल ही में वायुसेना अधिकारियों और सिविल प्रशासन के बीच इसे लेकर बैठक हुई थी। इसमें यह फैसला किया गया कि जब तक रास्ता नहीं खुल जाता। तब तक वायुसेना स्थानीय नागरिकों के लिए कोरिअर सेवा उपलब्ध कराएगी।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना किसी भी अप्रत्याशित आकस्मिकताओं का सामना करने के लिए हाई अलर्ट पर रहने के अलावा नागरिकों को राहत और सहायता प्रदान कर रही है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर से कारगिल तक सड़क बंद होने से कारगिल के लोगों को परेशानी होती है। लिहाजा इससे राहत देने के लिए कारगिल से श्रीनगर और जम्मू के बीच विमान सेवा शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें