फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में पारा शून्य से 13 डिग्री नीचे

Sat, 13 Dec 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वादी में डल झील के साथ नदी नाले बर्फ की हल्की परत से जमने लगे हैं। सर्द हवाओं से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। लोगों के साथ पशु पक्षी भी बेहाल हैं।
विज्ञापन


सर्दी से कारगिल सबसे ज्यादा कांप रहा है। यहां रात का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। जम्मू में भी पारा लुढ़कने से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि कोहरे से अभी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। लेह में भी पारे के माइनस 9.1 डिग्री तक पहुंच जाने से हर कोई बेहाल है। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गत दिवस से कुछ राहत मिली और यहां पारा गिरकर माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी के जोर पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्थान         न्यूनतम (रात) का तापमान
पहलगाम      माइनस 3.2
गुलमर्ग       माइनस 4.3
कारगिल      माइनस 12.5
लेह          माइनस 9.1
काजीकुंड     माइनस 2.0
कुपवाड़ा      माइनस 3.5
कुकरनाग    माइनस 1.8
श्रीनगर      माइनस 2.9
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें