कांग्रेस नेता करण सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने सहमति जताई है। इस पर महाराजा हरि सिंह के बेटे एवं कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने सभी को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।
कर्ण सिंह ने कहा, 'जब मेरे बेटे अजातशत्रु और विक्रमादित्य विधान परिषद के सदस्य थे, तो उन्होंने सदन में छुट्टी के बारे में प्रस्ताव पारित किया था। इसे किसी ने आगे नहीं बढ़ाया। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने भी उन्हें इसके लिए लिखा था। मैं खुश हूं। काफी मशक्कत के बाद छुट्टी मंजूर हुई। मैं जम्मू की युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं जिन्होंने प्रयासों को आगे बढ़ाया। किसी ने इसका विरोध नहीं किया।