रामकोट। जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में मंगलवार को हीरानगर में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी के अंडर-17 बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला नगरोटा गुजरू ब्लॉक की टीम और हीरानगर की टीम के बीच हुआ। इसमे नगरोटा गुजरू की टीम 23-13 से विजय रही।
जोन प्रभारी विकास गुप्ता ने बताया कि अब इन खिलाड़ियों का चयन अंतरराज्यीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रभारी अनीता देवी को जाता है, जिन्होंने पूरी लगन के साथ इन खिलाड़ियों को तराशा। वहीं, प्रभारी अनीता देवी ने कहा कि लड़कियां आज हर खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वह किसी भी खेल में लड़कों से पीछे नहीं हैं।