फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2026: जम्मू-कश्मीर को मिले 43,290 करोड़, विकास को मिली नई रफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 02:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय बजट 2026-27 में जम्मू-कश्मीर के लिए 43,290.29 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है, जो इस साल के बजट से लगभग 2,000 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन
Union Budget 2026 - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए 43,290.29 करोड़ का प्रस्ताव रखा है। यह पिछले वर्ष के आवंटन से लगभग 2,000 करोड़ अधिक है।

विज्ञापन


बजट आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष के लिए जम्मू-कश्मीर की सहायता राशि संशोधित कर 41,340 करोड़ की गई है जो पहले के 41,000.07 करोड़ से बढ़कर 340 करोड़ रुपये अधिक हुई है।
विज्ञापन


आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित आवंटन में शामिल हैं:
42,650 करोड़: केंद्र से संसाधन अंतर पूरा करने के लिए सहायता
279 करोड़: केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष में योगदान के लिए अनुदान
259 करोड़: झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के लिए इक्विटी
101 करोड़: केंद्र शासित प्रदेश में पूंजीगत व्यय के समर्थन के लिए
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट जम्मू-कश्मीर के विकास और विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तीय समर्थन सुनिश्चित करेगा।

यह खबर भी पढ़ें: J&K Budget 2026: जम्मू-कश्मीर में ट्रैकिंग-हाइकिंग को बढ़ावा, खेलो इंडिया मिशन और सस्ती विदेश यात्रा का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें