ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की जर्जर हालत सड़क
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती क्षेत्र पलांवाला से जम्मू जाने वाली मुख्य सड़क, पलांवाला के बस अड्डा से लेकर ज्यौड़ियां तक सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। इसका क्षेत्र के लोगों ने चौड़ीकरण करने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि इस सड़क का सामना क्षेत्र की 20 पंचायतों के लगभग 60 हजार के करीब लोग कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के अनुसार यह सड़क सिंगल है और इस सड़क पर अधिक यातायात होने पर क्षेत्र के लोगों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए क्षेत्र के लोगों ने सरकार से इस सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग की है।
क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि पलांवाला बस अड्डा से लेकर ज्यौड़ियां तक की 15 किलोमीटर लंबी इस जर्जर हालत सड़क का सामना क्षेत्र के लोग पिछले लगभग 54 सालों से कर रहे हैं। क्षेत्र के कई लोग राजनीति क्षेत्र में बड़े बड़े पदों पर रहे लेकिन इस सड़क की सुध आज तक किसी ने नहीं ली। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इस विषय में डीसी जम्मू से भी भेंट कर चुके हैं। संवाद