फोटो ज्यौडियां सेबाबा काली वीर देवस्थान दतेयाल पर नमस्तक हो कर आशीर्वाद लेते आल इंडिया भूषण ब
ज्यौड़ियां। ऑल इंडिया भूषण बिरादरी ने गांव दतेयाल स्थित बाबा काली वीर देवस्थान पर पहला मूर्ति स्थापना दिवस करवाया। इसमें बिरादरी के सभी लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे को कायम रखने पर जोर दिया।
इसके बाद वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भूषण बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बाबा काली वीर के समक्ष नतमस्तक हो कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया भूषण बिरादरी के अध्यक्ष पूर्व सरपंच काली दास की देखरेख में किया गया।
इस मौके पर ऑल इंडिया भूषण बिरादरी के अध्यक्ष काली दास, बिरादरी के उपप्रधान कमल चंद, सचिव संसार चंद, बाबा अशोक कुमार, प्रकाश चंद, सोमनाथ, काला दास, रिटायर्ड सूबेदार बचन दास और इंद्रपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुबह 9 बजे हवन किया गया। 12 बजे जात्र की गई। दोपहर एक बजे बिरादरी के लोगों की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में काली दास ने कहा कि घर परिवार से लेकर बिरादरी सहित पूरे समाज में एकता बनाए रखें, एकता में ही बल है।
दोपहर ढाई बजे के करीब बाबा कालीवीर को भोग लगाया गया और इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।