फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन

Thu, 02 May 2019 11:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
सीजफायर - फोटो : SELF
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से अभी बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और एलआरसी में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार दागे और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान एलओसी स्थित कीरनी, मंधार और शाहपुर सेक्टर में 120 एमएम के मोर्टार दागे गए, जिससे कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ही पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देकर गोलाबारी कर की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी गोलाबारी से शाहपुर सेक्टर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। जो चार ग्रेनेडियर रेजिमेंट का सिपाही हरि भाकर (21) पुत्र पद्धमा राम निवासी जसूरी, तहसील मकराना, जिला नागोर (राजस्थान) का निवासी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें