पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार कुछ महीनों की मेहमान है। यह सरकार अधिक समय तक नहीं चलने वाली है।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यह गठबंधन टूटेगा, सरकार गिरेगी और राज्य में फिर से चुनाव होंगे। उमर मंगलवार को कालाकोट का दौरा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने नेकां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और राज्य की नई सरकार पर निशाना साधा।
उमर ने कालाकोट के पूर्व एमएलए एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर रक्षपाल सिंह द्वारा खोले गए स्कूल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।