फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती के शपथ लेते ही पीडीपी में हुई बगावत

Tue, 05 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • कर्रा ने फिर दिखाए बगावती तेवर, समारोह का किया बहिष्कार
  • बोले,  बुखारी, नईम और द्राबू मुफ्ती की पीठ में छुरा घोंपने के जिम्मेदार
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और तार‌िक हमीद कर्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाए हैं। अब उन्होंने कुछ मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने पर आपत्ति जताते हुए शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। कहा कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है क्योंकि मंत्रियों के मामले में उनके कुछ निजी मत रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप दिए जाते वक्त उन्होंने अल्ताफ बुखारी, नईम अख्तर तथा हसीब द्राबू को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि यदि पुराने चेहरों के साथ ही आप आते हैं तो उसका गलत संदेश जाएगा। 

उन्होंने कहा कि ये तीनों एमएलए मुफ्ती सरकार के फेल होने और मुफ्ती की पीठ में छुरा घोंपने के लिए जिम्मेदार थे। कहा कि उन्होंने महबूबा से साफ शब्दों में कहा था कि ईश्वर ने उन्हें मौका दिया है और वे इसका भरपूर फायदा उठाएं। इन तीनों को हटाएं। किसी दूसरे को मंत्रिमंडल में शामिल करें और वित्त मंत्री का प्रभार दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा का फैसला गलत है

महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
महबूबा से पहली मुलाकात में ही उन्होंने मंत्रियों को शामिल किए जाने पर अपना पक्ष रख दिया था। पीडीपी प्रमुख ने उन्हें आश्वस्त किया था कि यदि वे उनके फैसले से सहमत नहीं होंगे तो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हों। 

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि महबूबा का फैसला गलत है तो वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। कर्रा ने कहा कि महबूबा की ओर से कोई आत्म विश्लेषण नहीं किया गया। उन्होंने आस्तीन के सांप पाल रखे हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी मुफ्ती के कार्यकाल में भी वे बगावती तेवर दिखाते रहे हैं।  
 
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, डा. जितेंद्र सिंह और हरसिमरत कौर बादल शपथग्रहण समारोह में देर से पहुंचे। वे जब राजभवन पहुंचे तब तक महबूबा और डा. निर्मल सिंह शपथ ले चुके थे। सुबह साढ़े नौ बजे वे विशेष विमान से दिल्ली से चले थे, लेकिन राजभवन पहुंचने में उन्हें 15 मिनट की देरी हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें