फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान'

Tue, 05 Apr 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी

सार

  • भाजपा और पीडीपी के गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना
  • कहा, जल्द गिरेगी गठबंधन की सरकार, फिर से होंगे चुनाव
  • पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क तेज करने को कहा गया
  • 'एनएफएस एक्ट लागू होने से लोगों की और भी दुश्वारियां बढ़ी'
विज्ञापन
नेकां प्रमुख उमर अब्दुल्ला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन की नई सरकार कुछ महीनों की मेहमान है। यह सरकार अधिक समय तक नहीं चलने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यह गठबंधन टूटेगा, सरकार गिरेगी और राज्य में फिर से चुनाव होंगे। उमर मंगलवार को कालाकोट का दौरा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने नेकां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और राज्य की नई सरकार पर निशाना साधा।

उमर ने कालाकोट के पूर्व एमएलए एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर रक्षपाल सिंह द्वारा खोले गए स्कूल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'‌र‌ियासत में फ‌िर बनेगी नेकां की सरकार'

उमर अब्दुल्ला - फोटो : PTI
उमर ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनसंपर्क करें और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब जम्मू-कश्मीर राज्य में फिर से नेकां की सरकार बनेगी।

कहा कि नेकां ही एकमात्र ऐसी सियासी पार्टी है जो राज्य के विभिन्न धर्मों के लोगों को एकसाथ लेकर चलती है। स्थानीय एमएलए एवं मंत्री पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा कि जो वादे कर उन्होंने लोगों से वोट लिए थे, उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

​विकास की बात तो बहुत दूर है। लोगों को सरकारी राशन, बिजली, पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे राज्य में एनएफएस एक्ट को लागू कर दिया गया। राज्य में लोगों को पहले ही सरकारी राशन की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। एनएफएस एक्ट लागू होने से लोगों की और भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें