फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान को करारा जवाब देने में भारत पूरी तरह सक्षम'

Sun, 14 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सांसद जुगल क‌िशोर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि पाकिस्तान की हर हिमाकत का जवाब देने में भारत सक्षम है। 
विज्ञापन


सांसद ने विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता और राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास के साथ जम्मू तवी-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन के रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश सुरक्षित हाथों में है और पड़ोसी देश की हर हरकत का जवाब देने में भारत सक्षम है। 

उन्होंने कहा कि युद्ध विराम का उल्लंघन जब भी पाक करता है, उसे उसी की भाषा में करारा जवाब मिलता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने कहा कि पुंछ में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों पर हुआ हमला निंदनीय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश विरोधी ताकतें और पाकिस्तान मोदी सरकार से डरे हुए हैं और बौखलाहट में इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें करते हैं। कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें