लेह में हाल ही में हुई हिंसा की न्यायिक जांच आज से शुरू हो रही है। यह जांच मेलोंगथांग, लेह स्थित वैकल्पिक विवाद निवारण केंद्र (ADR Center) में आयोजित की जाएगी। जो 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
लेह हिंसा की न्यायिक जांच आज यानी 25 अक्तूबर को वैकल्पिक विवाद निवारण केंद्र मेलोंगथांग, लेह में शुरू होगी। यह जांच 28 अक्तूबर तक चलेगी। लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच स्थल पर सुरक्षा उपायों की निगरानी सौंपी गई है। न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, विद्युत विकास विभाग को जांच के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए आवश्यक मरम्मत या रखरखाव कार्य करने के लिए संबंधित कनिष्ठ अभियंता को तैनात करने के लिए कहा गया है।
लेह के निर्माण प्रभाग के कार्यकारी अभियंता को मेलोंगथांग स्थित एडीआर केंद्र में जांच कार्यवाही के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
पीड़ित लोग आयोग के समक्ष गवाही के लिए आमंत्रित
पीड़ित व्यक्तियों को निर्धारित तिथियों पर जांच आयोग के समक्ष गवाही दर्ज कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र जांच से पहले संबंधित डिजिटल और संचार कार्य पूरा करने के लिए तकनीकी टीम तैनात करेगा।