रिगाल से शुरू हुआ अभियान, कई इलाकों में हुई तलाशी
अभियान की शुरुआत रिगाल गांव से हुई और इसके बाद सुरक्षा बलों ने चिलेरियां, नडाला और प्लूरा समेत आसपास के इलाकों में तलाशी ली। जवानों ने चिन्हित मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर जांच के साथ अपनी मौजूदगी बनाए रखी।
नाकों पर वाहनों और लोगों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम को रणनीतिक स्थान पर तैनात किया गया। अधिकारियों की निगरानी में विभिन्न नाकों पर वाहनों और उनमें सवार लोगों की गहन जांच की गई।
ग्रामीणों से संवाद, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। लोगों को पुलिस कंट्रोल रूम सांबा और एसओजी सांबा के संपर्क नंबर भी दिए गए तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर
एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने कहा कि इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करना, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से मिलने वाली हर विश्वसनीय सूचना का तुरंत आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।