फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब का इंतजार रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Mon, 15 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया करवाने के लिए उड़ान योजना के अंतर्र्गत आयोजित भर्ती मेले में सोमवार से चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को आटो, रिटेल, बैंकिंग, फाइनेंस, शिक्षा, हास्पिटेलिटी, आईटी और सुरक्षा आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मुहैया करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


मेले में आटो, रिटेल, बैंकिंग, फाइनेंस, शिक्षा, हास्पिटिलिटी, आईटी और सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों से जुड़ी 25 नामी-गिरामी कंपनियां शामिल हुईं। दो दिनी मेले में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कंपनियां अपने यहां प्रशिक्षण देंगी। इसके बाद वे अपने यहां रोजगार मुहैया कराएंगी।

गांधीनगर के झेलम रिजार्ट बाहु प्लाजा में भर्ती अभियान चलाया गया। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीसीएस, यस बैंक, रत्नाकर बैंक, विप्रो सहित विभिन्न कंपनियों की ओर से यहां लगाए गए स्टाल पर बेरोजगार युवक तथा युवतियों की भीड़ लगी हुई थी। करीब 400 युवाओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर युवाओं को कंपनी के प्रोफाइल के साथ ही रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। इसके बाद युवाओं को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसडीसी) की ओर से उड़ान प्रोजेक्ट के  तहत आयोजित मेले में देर शाम तक इंटरव्यू चलता रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें