फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनय की दुनिया में मेहनत से नाम कमा रहीं जम्मू की वृंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छोटी सी उम्र में कुछ बड़ा करने का सपना लेकर अभिनय की दुनिया में नाम कमाने वाली जम्मू की वृंदा गुजराल आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं है। अपने शानदार अभिनय और आत्मविश्वास के बल पर वृंदा ने देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शो ‘सब से बड़ा कलाकार’ में पहले रनरअप का स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

12 वर्ष की वृंदा कई बड़े बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। जम्मू के रिहाड़ी की रहने वाली वृंदा कहती हैं कि लड़कियों को अपने सपने साकार करने का अधिकार है। अभिनय की दुनिया मेंकरियर बनाने के लिए मेहनत के साथ परिवार का सहयोग होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि अभी आर्थिक तंगी के कारण कई प्रोजेक्ट पर काम नहीं मिल पाया है। वृंदा ने कहा कि स्टार भारत और स्टार प्लस पर बनने वाले धारावाहक में मुख्य किरदार के लिए चयन हुआ था, लेकिन मुंबई में रहने की व्यवस्था नहीं होने से इनका हिस्सा नहीं बन सकी हूं। सबसे बड़ा कलाकार जैसे प्लेटफार्म से उन्हें आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका मिला है। लॉकडाउन के दौरान हंदवाड़ा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि सहित हिंदूू-मुस्लिम एकता पर कई शॉर्ट फिल्म बनाई हैं। उन्होंने कहा कि आज लड़कियों हर क्षेत्र में जाने के लिए परिवार और समाज को उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें