फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2052 चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विभागीय अध्यक्षों के कोविड वैक्सीन लेने के बाद चिकित्सा कर्मचारियों में वैक्सीन को लेकर रुझान बढ़ने लगा है। पिछले छह दिन में करीब 12 हजार कर्मियों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 2052 चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन दी गई। सोमवार से कुछ अन्य चिकित्सा केंद्रों को अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में अधीक्षकों के अलावा कई विभागों के एचओडी वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। हालांकि जीएमसी की प्रिंसिपल ने अभी डोज नहीं ली है। जिला जम्मू में शनिवार को 547 कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई। पिछले छह दिन में जिले के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों पर 2215 कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। सोमवार से जिले में सरवाल अस्पताल, मढ़ सीएचसी और बत्रा अस्पताल को शामिल करने की योजना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि वैक्सीन के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ी है और उम्मीद है कि इसमें और उछाल आएगा।
इस बीच जम्मू कश्मीर में 94 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 29 मामले हैं। हालांकि संक्रमित मामलों के कम होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग कोविड टेस्ट ही नहीं करवा रहे हैं। इसमें अधिकांश संक्रमित होने वाले खुद को घरों पर आइसोलेट कर रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग में एक व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 88 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 23 मरीज हैं। प्रदेश में अब तक 1929 लोगों की कोविड संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसमें कश्मीर संभाग से 1210 लोगों की मौत हुई है। जिला जम्मू में 29 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। श्रीनगर में 38 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक सर्वाधिक 453 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

11 जिलों में चौबीस घंटे में कोई नया मामला नहीं
जम्मू कश्मीर के 11 जिलों में पिछले चौबीस घंटे में कोई भी नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। इसमें जम्मू संभाग से नौ जिले हैं। जिनमें उधमपुर, राजोरी, डोडा, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी हैं। कश्मीर संभाग से बांदीपोरा, पुलवामा में कोई नया मामला नहीं मिला। प्रदेश में राजोरी, डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन और रियासी जिले में 10 से कम सक्रिय मामले हैं और इनकी संख्या लगातार घट रही है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में ये जिले कोविड मुक्त घोषित हो जाएंगे। प्रदेश में मौजूदा 1103 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें