फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेएसएसबी ने स्वास्थ्य विभाग में 621 पदों पर भर्ती शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 621 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य पूरे केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है। विज्ञापन अधिसूचना के अनुसार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती के लिए रिक्तियों को बोर्ड को भेजा गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त, 2025 को शुरू होगी और 3 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि पदों का विस्तृत विवरण, पात्रता शर्तें और अन्य आवश्यक शर्तें आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने एक्स पर किये गए पोस्ट में लिखा, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के माननीय मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, हमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 621 पदों के लिए विज्ञापन जारी करते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें