प्रदेश में नौकरी पाने के लिए जेकेपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने नवंबर और दिसंबर में होने वाली कई परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया है। इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
निर्देश के अनुसार, 26-11-2023, 04-12-2023, 10-12-2023, 12-12-2023 और 17-12-2023 को आयोजित होने वाली लिखित या विभागीय परीक्षाओं को अगली सूचना तक पोस्टपोन कर दिया गया है। नोटिस में आगे कहा गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तैयार रहने की सलाह है। आयोग के निर्देश मिलने पर अल्प सूचना पर परीक्षाएं निर्धारित की जा सकती हैं।