फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राज्य बजट से 2211 हेड के एफएमपीएचडब्ल्यू को नियमित वेतन दें

विज्ञापन
जेकेएमईएफ और उसके सहयोगी संगठनों की संयुक्त बैठक में शामिल विभिन्न संघों के पदाधिकारी।
विज्ञापन
-जेकेएमईएफ ने चिकित्सा कर्मियों के मुद्दों को उठाया
विज्ञापन

-कर्मचारियों के लंबित जीपी फंड को जारी करने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन (जेकेएमईएफ) और उसके सहयोगी संगठनों की संयुक्त बैठक में चिकित्सा कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों को उठाया गया। इसमें प्रमुख रूप से 2211 हेड के तहत एफएमपीएचडब्ल्यू को राज्य बजट से नियमित वेतन जारी करना, सभी श्रेणियों का समय पर डीपीसी करना, कर्मचारियों के लंबित जीपी फंड को जारी करना, सभी एनटीपीएचसी में वरिष्ठ फार्मासिस्ट पद का सृजन आदि शामिल है।
विज्ञापन

यहां वीरवार को हुई बैठक में सभी पीएचसी में जूनियर ऑप्थेलमिक टेक्नीशियन का पद सृजन करने, सभी श्रेणियों के रिक्त पद भरने, फार्मासिस्ट के पद को अन्य राज्यों के अनुरूप फार्मेसी अधिकारी के रूप में पुनः नामित करना, सभी सेवानिवृत्त लोगों को ग्रेच्युटी का शीघ्र भुगतान करना, स्वास्थ्य कर्मचारियों को लंबित कोविड-19 प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना, वेतन विसंगतियों, पदोन्नति बैकलॉग, अपर्याप्त कार्यबल, बुनियादी ढांचे और उपकरणों की कमी जैसे मामलों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील सूदन ने शांतिपूर्ण तरीकों और प्रशासन के साथ निरंतर बातचीत के माध्यम से उक्त मुद्दों के समाधान को लगातार आगे बढ़ाने के लिए महासंघ की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके अधिकार और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी हितधारकों के सुझावों को शामिल करते हुए एक कार्ययोजना तैयार करने पर आम सहमति बनाई गई जिसके संदर्भ में महासंघ जल्द ही संबंधित अधिकारियों को औपचारिक अभ्यावेदन सौंपेगा। इस दौरान प्रफुल्ल सिंह, भारत भूषण भगत, ओंकार सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें